सेना के दो जवानों से रिश्वत लेते पकड़े गए दो अफसर
राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सोमवार देर शाम नसीराबाद मिलिट्री इंजीनियरिंग कैंप पर छापा मारा। एसीबी ने इस दौरान दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
मिलिट्री इंजीनियरिंग विंग के लेखाकार संदीप कुमार को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। संदीप कुमार ने सेना के एक जवान से ही पे फिक्सेसन करने की एवज में ये रिश्वत ली। वहीं, कैम्पस में कैशियर को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी कैशियर शंकर सिंह ने परिवादी सेना के जवान के जीपीएफ से पैसे निकालने की एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत ली थी।

