केंद्रीय मंत्रिमंडल से नायडू का इस्तीफा, उपराष्ट्रपति पद के लिए आज करेंगे नामांकन
एनडीए उम्मीदवार वेंकैया नायडू मंगलवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन करेंगे. सोमवार शाम के समय बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में नायडू के नाम पर मुहर लगाई गई थी.
उपराष्ट्रपति पद के लिए राजग उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद वेंकैया नायडू ने सोमवार शाम को ही केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया.
नायडू की तरफ से नामांकन के दो सेट में दाखिल किया जाएगा. पहले सेट में प्रस्तावक के तौर पर प्रधानमंत्री मोदी और अनुमोदक गृहमंत्री राजनाथ सिंह के हस्ताक्षर होंगे. वहीं दूसरे सेट में प्रस्तावक के तौर पर वित्त मंत्री अरुण जेटली और अनुमोदक विदेश मंत्री सुषमा स्वराज होंगी. गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन भरने का मंगलवार को आखिरी दिन है. वेंकैया नायडू ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. नायडू केंद्रीय मंत्रिमंडल में आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय की कमान थी.
I know @MVenkaiahNaidu Garu for years. Have always admired his hardwork & tenacity. A fitting candidate for the office of Vice President.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 17, 2017
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि संसदीय बोर्ड के सभी सदस्यों और सहयोगी दलों से चर्चा करने के बाद वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाने का निर्णय किया गया. पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर नायडू को उपराष्ट्रपति पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार बताया.

