Breaking News 

भारत-ब्रिटेन का अडवांस लड़ाकू विमान ‘हॉक’

भारत और ब्रिटेन ने संयुक्त रूप से हमला करने में सक्षम एक लड़ाकू विमान विकसित किया है जो डिफेंस मार्केट में चीन की बढ़ती बादशाहत को कड़ी चुनौती दे सकता है। दोनों देशों द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किए गए दोहरे रोल वाले इस विमान को इस महीने के अंत में पेश किया जाएगा। इस बहुउद्देश्यीय विमान के जरिए भारत और ब्रिटेन एक्सपोर्ट मार्केट पर नजर लगाए हुए हैं।

इस अडवांस हॉक पर हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और बीएई ने दो साल तक मिलकर काम किया है जिसके बाद यह और फुर्तीला और कई स्मार्ट वेपन ले जा सकता है। अगले हफ्ते बेंगलुरु में होने वाले ऐरोइंडिया शो के लिए तैयार किए जा रहे हॉक में नई डिजाइन के साथ-साथ कई नए फीचर हैं। विमान के नए विंग डिजायन के कारण ज्यादा तेज, ज्यादा ताकतवर बन गया है। साथ ही, ऑपरेशनल रोल में इसके कई पारंपरिक और छोटे हथियारों को ढोने की क्षमता में भी इजाफा हुआ है।

Related posts

Leave a Comment