शाेपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी
जम्मू कश्मीर के शोपियां में बीती रात से ही आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी है। यह एनकाउंटर चिली पोरा में हो रहा है। यहां पर आतंकियों की खबर मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने वहां पर तलाशी अभियान चलाया था। जिसके बाद आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया था।

