फूलो का पूजा में क्या होता है महत्व, क्या होता है संबंध, पढ़िये
फूल हमारी आस्था और भावनाओं का प्रतीक हैं। पूजा और जीवन में हर फूल का अपना-अपना महत्व होता है। फूलों की सुगंध वातावरण को इतना शुद्ध कर देती है कि भगवान का आशीर्वाद आसानी से प्राप्त हो जाता है। प्रत्येक फूल की एक विशेष सुगंध और विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं पूजा में फूलों का क्या महत्व है और विभिन्न फूलों का ग्रहों से क्या संबंध है।
गेंदे का फूल
गेंदे के फूल कई प्रकार के होते हैं। सबसे उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है पीला गेंदा का फूल। गेंदे के फूल का संबंध बृहस्पति ग्रह से है। इसके प्रयोग से विद्या, बुद्धि और आकर्षण की प्राप्ति होती है। गेंदे के फूल के प्रयोग से आकर्षण बढ़ता है। भगवान विष्णु को नियमित रूप से पीले गेंदे के फूलों की माला चढ़ाने से प्रजनन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।
गुलाब का पड़ता है इस पर असर
गुलाब का फूल एक अद्भुत और चमत्कारी फूल है, जिसका सीधा असर रिश्तों पर पड़ता है। ज्योतिष और पूजा-पाठ में लाल गुलाब का ही प्रयोग किया जाता है। लाल गुलाब का संबंध मंगल ग्रह से है और इसकी खुशबू शुक्र ग्रह से संबंधित है। इसके प्रयोग से प्यार, आकर्षण, रिश्ते और आत्मविश्वास का आशीर्वाद मिलता है। माता लक्ष्मी को नियमित रूप से गुलाब का फूल चढ़ाने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। गुलाब देने से रिश्ते मजबूत होते हैं।
कमल को माना जाता है ये
कमल के फूल को पूरी तरह से दिव्य और आध्यात्मिक फूल माना जाता है। सफेद रंग का कमल शक्ति में सबसे शुद्ध और श्रेष्ठ होता है। कमल का संबंध नौ ग्रहों और विश्व की संपूर्ण ऊर्जा से है। कमल का फूल चढ़ाने का अर्थ है भगवान के चरणों में अर्पित करना। किसी भी एकादशी के दिन भगवान श्री कृष्ण को दो कमल के फूल चढ़ाने से संतान की कामना पूरी होती है।

