शनिवार के दिन करें ये उपाय, होगी विशेष फल की प्राप्ति, जानियें
हिंदू धर्म में सप्ताह के सभी सात दिन किसी न किसी देवता को समर्पित हैं। शनिवार शनिदेव की पूजा का दिन है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि इस दिन शनिदेव के कुछ उपाय करने से व्यक्ति की कुंडली से शनि दोष दूर हो जाता है और व्यक्ति को परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है। शनिवार के कुछ उपाय व्यक्ति की बिगड़ी किस्मत को चमका सकते हैं।
चमक सकता है भाग्य
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन कुछ उपाय करने से व्यक्ति का भाग्य चमक सकता है। मान्यता है कि शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से विशेष फल मिलता है। शनिवार का व्रत रखें और शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे जल चढ़ाएं और तिल के तेल का दीपक जलाएं। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को आशीर्वाद देते हैं।
इस मंत्र का करें जाप
यदि आपकी कुंडली में शनि की स्थिति ठीक नहीं है या आप शनि की साढ़े साती से गुजर रहे हैं तो शनिवार के दिन बीज मंत्र ॐ ह्रीं श्री शनैश्चराय नमः का कम से कम 108 बार जाप करें। इस उपाय को करने से शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहेगी। इससे शनि दोष और साढ़ेसाती से राहत मिलेगी। इस मंत्र का जाप आप घर पर या किसी मंदिर में जाकर भी कर सकते हैं।
कुत्तों को खिलाएं रोटी
शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने के साथ कौओं और काले कुत्तों को रोटी खिलाएं। इससे आपका सोया हुआ भाग्य चमक सकता है। काले कुत्ते को शनिदेव का वाहन माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि शनिवार के दिन काला कुत्ता दिखाई दे तो यह आपके लिए अच्छा माना जाता है। इसके अलावा कौओं को रोटी खिलाने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं और कृपा बरसाते हैं।

