Breaking News 

पुलवामा में मारा गया कश्मीर का ‘ओसामा’, सुरक्षाबलों और स्थानीय लोगों में झड़प

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भारतीय सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है. पुलवामा के लिट्टर गांव में हुई इस मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के बताए जा रहे है. मारे गए आतंकियों के नाम वसीम शाह और हाफिज निसार बताए जा रहे है. बताया जा रहा है कि वसीम शाह उर्फ ‘ओसामा’ A++ कैटगरी का आतंकी था. इस पर 10 लाख रुपये का इनाम था. वहीं हाफिज निसार भी सेना की लिस्ट में A कैटगरी का आतंकी था. मारे गए आतंकियों के पास से एक AK-47, एक AK-56 और AK राइफल की मैगजीन बरामद की है. इस ऑपरेशन को सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने अंजाम दिया. इस एनकाउंटर के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की, इस दौरान भारतीय सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और फायरिंग की. सुरक्षाबलों और स्थानीय लोगों के बीच हुई इस झड़प में 20 लोगों को घायल होने और एक के मारे जाने की खबर है.

Related posts

Leave a Comment