Breaking News 

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात पर टिकी सभी की निगाहें

मनीला में 31वें आसियान शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. आसियान समूह अपनी स्थापना की 50वीं वर्षगांठ भी मना रहा है. लेकिन इन सबसे इतर चर्चा हो रही है तो बस मोदी और ट्रंप की मुलाकात की. वैसे तो रात्रिभोज के दौरान दोनों नेता बड़े ही गर्मजोशी के साथ मिले, लेकिन यह मुलाकात बहुत छोटी और औपचारिक मात्र रही. आज भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी. वैसे तो प्रधानमंत्री मोदी कई देशों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, लेकिन हर किसी की निगाह इसी मुलाकात पर टिकी हैं कि नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच ऐसा क्या हो सकता है जो चीन और पाकिस्तान को लेकर राजनीतिक संबंधों पर फिर से राजनीतिक उबाल ला सकता है. क्योंकि ट्रंप भी पांच एशियाई देशों के तुफानी दौरे पर निकले हुए हैं. वे जापान और चीन का दौरा कर चुके हैं. अमेरिका, उत्तर कोरिया के खिलाफ अपनी जमीन तैयार कर रहा है. इसलिए उनका यह दौरा और अहम हो जाता है.

Related posts

Leave a Comment