Breaking News 

पीएम मोदी अफ्रीकी विकास बैंक की वार्षिक बैठक के उद्घाटन समारोह में पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के गांधीनगर में मंगलवार को होने वाली अफ्रीकी विकास बैंक (एएफडीबी) समूह की सालाना बैठक का उद्घाटन करने के लिए पहुंच गए हैं, जो पहली बार भारत में हो रही है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अफ्रीकी विकास बैंक की वार्षिक बैठक के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए कहा, ’21वीं सदी केवल अकेले एशिया की सदी नहीं होगी, यह एशिया और अफ्रीका दोनों के लिए एक समान होगी।’ उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य के साथ कृषि और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्रों में भारत और अफ्रीका महत्वपूर्ण सहयोगी के रूप में उभर सकते हैं।

बता दें कि बैठक 22-26 मई के बीच होगी। यह बैंक का अपनी तरह का सबसे बड़ा आयोजन है जिसमें इसके 81 सदस्य देशों के लगभग 3,000 प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैंक के निदेशक मंडल के सदस्य अफ्रीकी देशों के समक्ष मौजूद विकासात्मक चुनौतियों पर चर्चा करेंगे और समावेशी व सतत विकास की रास्तों पर विचार विमर्श करेंगे।

Related posts

Leave a Comment