कांडला दुनिया के प्रमुख बंदरगाहों की कतार में आ सकता है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की प्रगति के लिए अच्छे बंदरगाहों की अनिवार्यता पर बल देते हुए यहां आज कांडला बंदरगाह के विकास से जुड़ी आधा दर्जन परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की लागत 993 करोड़ रुपए है. इस अवसर परा मोदी ने कहा कि कांडला एशिया के प्रमुख बंदरगाहों में से एक बनकर उभरा है. उन्होंने कहा कि ईरान में भारतीय मदद से विकसित किए जा रहे चाबहार बंदरगाह के तैयार हो जाने पर, यह (कांडला) स्वयं अपने आप वैश्विक व्यापार मानचित्र पर आ जाएगा.
मोदी ने कांडला बंदरगाह ट्रस्ट का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखा चाहिए जो हमेशा समाज के हर तबके उत्थान के लिए खड़े रहे. भारतीय जनाती पार्टी (भाजपा) के पूर्ववर्ती संगठन भारतीय जनसंघ के नेता और चिंतक स्वर्गीय दीनदायाल उपाध्याय का यह जन्म शताब्दी वर्ष है. यहां कच्छ जिले में इन परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद मोदी एक सभा को संबोधित कर रहे थे. जिन परियोजनाओं का प्रधानमंत्री ने शिलान्यास किया उनमें एक सम्मेलन केंद्र का निर्माण भी शामिल है जो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नाम पर होगा. इन परियोजनाओं में दो मालवहन का निर्माण, एक फ्लाईओवर, दो चलायमान हार्बर क्रेन मशीनों का लगाया जाना और उवर्रक को संभालने की सुविधा विकसित करना शामिल है. इन सभी की कुल लागत 993 करोड़ रुपए है.

