पाकिस्तानी सेना के पुंछ में युद्ध विराम का फिर उल्लंघन किया, जवाबी कार्रवाई में 4 पाकिस्तानी सैनिक ढेर
पाकिस्तान सेना ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पुंछ के बालाकोट और राजौरी के मंजाकोट में युद्ध विराम का फिर उल्लंघन किया है।
पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर बीजी सेक्टर में सात घंटों से छोटे हथियार, आटोमैटिक्स और मोर्टारर्स की अकारण और अंधाधुंध फायरिंग कर रही है। इस अकारण गोलीबारी का भारतीय सेना भी जोरदार और प्रभावी ढंग से जवाब दे रही है।
भारतीय सेना के जवाबी कार्यवाही में 4 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। इस बात की पुष्टि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मुहम्मद नवाज शरीफ ने रविवार किया। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पीओके में मुजफ्फराबाद से 73 किलोमीटर की दूरी पर स्थित आठमुकाम में नीलम नदी के पास चल रहे वाहन को निशाना बनाया गया।
इसके पहले, हाल ही में राजौरी के मंजाकोट इलाके में पाकिस्तान की बिना किसी उकसावे के की गई इस गोलीबारी में भारतीय सेना के जवान नांसलायक मोहम्मद नसीर शहीद हो गए थे। पाकिस्तानी सेना ने छोटे स्वचालित हथियारों और मोर्टार से हमले किए थे। भारत की ओर से भी दोनों जगहों पर मुंहतोड़ जवाब दिया गया।
