परिवार के साथ दिल्ली पहुंचे भूटान नरेश
भूटान के नरेश और उनकी पत्नी का चार दिन का भारत दौरा आज से शुरू हो रहा है। भूटान के किंग जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक और उनकी पत्नी पेमा वांगचुक आज दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनका स्वागत किया।
चार दिन के अपने भारत दौरे के दूसरे दिन बुधवार को भूटान नरेश विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाक़ात करेंगे। इसके बाद दोपहर को भूटान नरेश राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाक़ात करेंगे। बुधवार शाम को शाही जोड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास स्थान सात लोक कल्याण मार्ग पर मुलाक़ात करेंगे।
भारत दौरे के चौथे और आखिरी दिन शाही दंपति भारत के वित्तमंत्री अरुण जेटली, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू से भी मिलेंगे। भूटान की भागौलिक स्थिति भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हाल ही में डोकलाम में सड़क बनाने को लेकर भारत का चीन से विवाद हो गया था। नरेंद्र मोदी ने भारत का प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने पहले विदेशी दौरे के लिए भूटान को चुना था।


