नए रिकॉर्ड स्तर पर खुला मार्केट, निफ्टी 10410 तो सेंसेक्स ने 33479 का आंकड़ा छुआ
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की लंबी छलांग ने घरेलू शेयर बाजार को भी सहारा दिया है. कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर खुला. बुधवार को निफ्टी ने जहां 10410 का नया आंकड़ा छुआ. वहीं, सेंसेक्स भी 33479 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है.
विश्व बैंक की तरफ से मंगलवार को देर शाम ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रिपोर्ट जारी की है. इसमें भारत ने 30 पायदान की छलांग मारी है और 100वें पायदान पर जगह बनाई है. इस रैंकिंग से निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत हुआ है.

