News हिन्दी लेख 

WHO ने जारी की दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची, 14 सिर्फ भारत के

विश्व स्वाथ्य संगठन (WHO) ने दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची जारी की है। इनमे दिल्ली और बनारस समेत भारत के 14 शहर शामिल है। उत्तर प्रदेश का कानपूर शहर दुनिया का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर है।

इन शहरों में 2016 में प्रदूषण का स्तर पीएम 2.5 स्तर पर था। विश्व स्वाथ्य संगठन के आंकड़ों ने यह भी कहा है कि दुनिया के 10 में से 9 लोग साँस लेने के दौरान प्रदूषणों के उच्च स्तर वाली वायु ग्रहण करते हैं।

अन्य भारतीय शहर जहाँ पीएम 2.5 प्रदूषकों का सबसे उच्च स्तर दर्ज किया गया
फरीदाबाद, गुरुग्राम, गया, मुजफ्फरपुर, पटना, लखनऊ, कानपूर, आगरा, श्री नगर, जयनगर, पटियाला, और जोधपुर शामिल है।

पीएम 2.5 स्तर में सल्फेट, नाइट्रेट, ब्लैक कार्बन जैसे प्रदूषक शामिल है, जो मानव स्वाथ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है। प्रदूषण के पीएम 10 स्तर के आधार पर 2016 में दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के 13 शहर शामिल थे।

दुनिया में हर साल 70 लाख लोग वायु प्रदूषण से मारे जाते हैं।
विश्व स्वाथ्य संगठन के इस रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया में हर साल 70 लाख लोग प्रदूषित वातावरण में मौजूद महीन कणो के संपर्क में आने कि वजह से मारे जाते हैं। यह कण उनके फेफड़ों और कार्डियोवेस्कुलर सिस्टम में चले जाते हैं जिससे दिल का दौरा, फेफड़ों की बिमारिया और कैंसर जैसी गंभीर बिमारिया होती है।

दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से की अपील
विश्व स्वाथ्य संगठन ने दक्षिण-पूर्व एशिया के अपने सदस्य देशों से अपील की है कि वो बिना देर किए घरेलु और बाहरी प्रदूषण की समस्या की तरफ ध्यान दे। इसके अनुसार दुनिया में वायु प्रदूषण से हर साल होनेवाली 70 लाख मौतों में 24 लाख मौतें घरेलु और वातावरण के प्रदूषण की वजह से होती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदूषण नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज (एनसीडी) का बड़ा कारण है। इसके कारण वयस्कों में 25 फिसदी दिल कि बीमारी, 25 फिसदी दिल का दौरा, 43 फिसदी गंभीर साँस से सम्बंधित बीमारियां, 29 फिसदी फेफड़े के कैंसर के मामले सामने आते हैं।

Related posts

Leave a Comment