Breaking News 

दाऊद इब्राहिम की संपत्तियों की नीलामी शुरू

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की जब्त की गई संपत्तियों की नीलाम शुरू हो गई हैं. दाऊद की इन संपत्तियों में रौनक अफरोज होटल, डांबरवाला बिल्डिंग और शबनम गेस्ट हाउस प्रमुख है. इसमें रौनक अफरोज होटल के लिए जर्नलिस्ट एस बालाकृष्णन ने पिछली बार 4 करोड़ 28 लाख की बोली लगाई थी, लेकिन वे इस रकम को चुका नहीं सके थे.

जानकारी के मुताबिक, दाऊद इब्राहिम की संपत्तियों की नीलामी चर्चगेट के आईएमसी बिल्डिंग में स्थित किलाचंद कांफ्रेंस रूम में सुबह 10 बजे से 12 के बीच होगी. बताया जा रहा है कि दाऊद की कार खरीदकर उसे आग के हवाले करने वाले स्वामी चक्रपाणी इस नीलामी में जाकर उसकी संपत्तियां खरीदने की तैयारी में हैं.

Related posts

Leave a Comment