Featured Article हिन्दी लेख 

जानिए दुनिया की ऐसी 5 जगहें, जहाँ लोगों का जाना मना है

जी हां, हम जिस धरती पे रहते है उस धरती पर अनेकों जगहें हैं । इन जगहों पर कही इंसान रहते है तो कही घना जंगल है तो वही कई ऐसी जगहे है जहाँ इंसानो का जाना भी मना है। कुछ जगहों को तो सबसे छिपाकर रखा गया है। कुछ ऐसी भी जगहें हैं जो इंसानो के लिए खतरनाक है। तो आइए हम आपको बताते है ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में जहाँ इंसानो का जाना मना है।

१.नार्थ सेंटिनल आइलैंड – उत्तर सेंटिनल द्धीप बंगाल की खाड़ी में स्थित अंडमान निकोबार द्धीप समूह का एक द्धीप है। यह द्धीप भारतीय संघ राज्य क्षेत्र के अंडमान और निकोबार द्धीप समूह के दक्षिण अंडमान प्रशासनिक जिले के अंतर्गत आता है। इस द्धीप पर बेहद ही खतरनाक सेंटिनल जनजाति के लोग रहते हैं।इनका हमारी सभ्यता से कोई लेना देना नहीं है। यह लोग काफी आक्रामक होते है। अगर यह लोग किसी भी बाहरी शक्स को इस द्धीप पर देख लेते है तो उसे मार ही डालते है। इन्हे लास्ट ट्राइब भी कहा जाता है। चूँकि यह द्धीप भारतीय क्षेत्र में आता है तो ऐसे में यहाँ लोगो का जाने से रोकने के लिए भारतीय नौ सेना ने टूरिस्ट और रिसर्चर्स को दूर रखने के लिए ३ मील का बफर जोन बना रखा है।

२. स्नेक आइलैंड, ब्राजील- ब्राजील के साओ पाउलो से 93 किमी दूर समुद्र में स्थित एक ऐसा आइलैंड जिसका नाम IIha de Queimada Grade है लेकिन इसे सब स्नेक आइलैंड के नाम से जानते है क्योंकि यहाँ साँपो की हुकूमत चलती है। गोल्डन विप वाइपर नाम से जाने जानेवाले इन साँपो की संख्या यहाँ इतनी अधिक है की हर एक वर्ग मीटर में पांच सांप रहते है। ये साँप काफी जहरीले साँपों में गिने जाते है। यहाँ आम इंसान को जाना मना है , सिर्फ स्नेक रिसर्चर ही यहां जा सकते हैं। उसमे भी उन्हें कोस्टल एरिया से वापस जाना पड़ता है और अंदर जाने की स्वीकृति नहीं है।

३. लसकेक गुफाए, फ़्रांस- लसकेक गुफाएं को फ़्रांस का वेकेशनल डेस्टिनेशन मना जाता था। लेकिन इसे बंद कर दिया गया है क्योकि लोगो के लिए खोलने के चलते इसकी आर्ट को नुकसान पहुंचने लगा था। इसलिए प्रोटेक्शन के लिहाज से इसे बंद कर दिया गया।

४. पोवेग्लिया, इटली- यह इटली में एक ऐसा आइलैंड है,’जिसे आइलैंड ऑफ डेड’ के नाम से जाता है ऐसा कहा जाता है कि यहां जो भी जाता है उसका लौट कर आना मुश्किल है। इससे जुड़ी एक कहानी है लगभग सैंकड़ो साल पहले यहां प्लेग के मरीजों को लाकर मरने के लिए छोड़ दिया जाता था। बाद में ब्लैक डेथ (कला बुखार) के समय भी आइलैंड का ऐसा इस्तेमाल जारी रहा। ऐसे में जो भी लोग मर जाते थे, उन्हें यही पर दफना दिया जाता था। बाद में मरीजों कि संख्या बढ़ गयी तब 1 लाख 60 हजार बीमार लोगों को यहां जिन्दा जला दिया गया। तब से लोग ऐसे भुतहा मानने लगे और यह जगह पूरी तरह से वीरान हो गया। अब यहां लोगों के जाने पर बैन लगा दिया गया है।

५. एरिया 51, अमेरिका- एरिया 51 अमेरिका में एक आर्मी बेस का उपनाम है जो लास वेगास से 83 मील उत्तर-पश्चिम में स्थित है। ग्रूम झील ले पश्चिमी तट पर इसके केंद्र में एक विशाल गोपनीय हवाई क्षेत्र है। यह क्षेत्र हमेशा से ही दुनिया का सबसे सीक्रेट मिलिट्री बेस रहा है। इसके बारे में तरह-तरह की बातें कही जाती है। ऐसा माना जाता है की यहां दूसरे ग्रहों से आये एलियनों के ऊपर शोध कार्य किया जाता है। कई लोगों ने तो यहा तक दवा किया है कि उन्होंने कई बार अनआईडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (UFO) को वहां उड़ते देखा है। लेकिन अमेरिकी सरकार ने इन सब बातों से इंकार किया है और यह सब केवल अफवाह बताया। साल 2015 में नासा प्रमुख ने एलियन के अस्तित्वा की बात तो मानी, लेकिन साथ ही ये भी कहा कि ‘एरिया 51’ में कोई भी एलियन नहीं है। ये दुनिया की सबसे रहस्मयी जगहों में से एक मानी जाती है। यहाँ बाहरी किसी का भी जाना मना है।

Related posts

Leave a Comment