चीन मामले पर संसद में गरजीं सुषमा, ‘हमें कोई नहीं घेर सकता’
राज्यसभा में आज विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद बयान दिया. विदेश मंत्री ने कहा कि चीन भारतीय सीमा में बुल्डोजर भेज रहा है. उन्होंने कहा कि चीन की मांग है कि डोकलाम से भारतीय सैनिक हटे, लेकिन हम चाहते हैं कि इस मामले पर दोनों देशों के बीच बातचीत हो. सुषमा ने इस विवाद पर देश को आश्वस्त किया कि हमारी सीमाएं सुरक्षित है और इस मुद्दे को लेकर भारत विश्व पटल पर मजबूती के साथ खड़ा है. सभी देशों का मानना है कि इस मामले में भारत का रुख सही है. सुषमा ने यह भी कहा कि हमारी सेनाएं मुस्तैद हैं और हमें कोई नहीं घेर सकता.

