रामनाथ कोविंद देश के 14वें राष्ट्रपति
देश के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर एनडीए के रामनाथ कोविंद का नाम लगभग तय हो गया है. गुरुवार सुबह 11 बजे से संसद भवन में चल रही मतगणना में उन्हें 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं. अब से कुछ देर बाद रामनाथ कोविंद के देश के राष्ट्रपति बनने का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा. लोकसभा के जनरल सेक्रेटरी इसका ऐलान करेंगे और उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान करेंगे.
रामनाथ कोविंद के कानपुर स्थित परौंख गांव में लोग जश्न मना रहे हैं. कोविंद के गांव और परिवार के लोगों ने उनकी जीत की कामना के लिए हवन किया. इससे पहले विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार ने कहा कि मैं रामनाथ कोविंद का सम्मान करती हूं. राष्ट्रपति चुनाव विचारधारा की लड़ाई है. हमने मूल्यों और विचारधारा की लड़ाई लड़ी है. हमने लोगों की आवाज को बुलंद किया है.
Kanpur: People at village of NDA's presidential candidate #RamNathKovind celebrate and offer prayers in anticipation of his win pic.twitter.com/c2sTHK6OQT
— ANI UP (@ANINewsUP) July 20, 2017
मतदान में कुल 4,896 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. जिनमें 4,120 विधायक और 776 निर्वाचित सांसद शामिल हैं. राज्यों की विधान परिषदों के एमएलसी निर्वाचक मंडल का हिस्सा नहीं हैं. मतदान के लिए संसद भवन में एक मतदान केंद्र सहित विभिन्न राज्यों में 32 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे.

