घी खाने के होते है कई सेहतमंद फायदे, जानिये इसके बारे मेंFeatured Article Knowledge 

घी खाने के होते है कई सेहतमंद फायदे, जानिये इसके बारे में

लोग कहते है कि मुझे वेट लॉस करना है इसलिए मेरी रोटी पर घी मत लगाना, दाल घी नहीं तेल में ही छौंकना, ज्यादा घी खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। घी और उसके उपयोग से जुड़ी ऐसी कई बातें आपके अपने घर या आस-पास सुनी होंगी। अधिकांश लोग घी को सेहत के लिए हानिकारक मानते हैं। वहीं वनस्पति तेल को वे घी से बेहतर विकल्प के रूप में देखते हैं। अगर आप भी ऐसे ही लोगों की लिस्ट में शामिल हैं तो आप बड़ी गलती कर रहे हैं। सदियों से घी भारतीय भोजन का अहम हिस्सा रहा है और इसके सेवन से आपको कई हेल्थ ​बेनिफिट होते हैं। आयुर्वेद में भी इसे माना गया है। अगर आपको भी इस विषय में कम पता है तो ये जानकारियां आपके बहुत काम आएंगी।

लोग कहते है ये

अधिकांश लोग घी को स्नैक्स आदि को तलने या डीप फ्राई करने में काम में नहीं लेते हैं। लोगों का मानना है कि घी का स्मोकिंग पॉइंट कम होता है, इसलिए इसमें कुछ डीप फ्राई करना सुरक्षित नहीं है। लेकिन ऐसा नहीं है। घी ज्यादा तापमान पर भी स्थिर रहता है। इतना ही नहीं लंबे समय तक गर्म करने पर यह कोई विषाक्त पदार्थ नहीं छोड़ता है।

होता है इस ऐसिड से भरपूर

देशी घी ब्यूट्रिक एसिड से भरपूर होता है। ऐसे में यह आपकी आंत की आंतरिक म्यूकस झिल्ली सहित अन्य घावों को ठीक करता है। एक तरह से ये आंतों की मरम्मत के लिए महत्वपूर्ण है।

खास बात

ज्यादातर लोग घी खाने से इसलिए बचते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे उनका वजन बढ़ जाएगा। लेकिन यह सोच गलत है। घी को गर्म पानी या गर्म भोजन के साथ लेने से यह आसानी से पच जाता है। यह आपका वजन नहीं बढ़ाता है। इसके उल्ट यह वसा को जलाने में मददगार होता है। हालांकि इसका सीमित सेवन ही करना चाहिए। एकदम से ऐसा भी नहीं करना चाहिए कि घी का सेवन ना करें थोड़ा बहुत इसका सेवन करना फायदेमंद होता है।

 

Related posts

Leave a Comment