कुवैत ने लगाई पाकिस्तान समेत 5 मुस्लिम देशों के वीजा पर पाबंदी
अमेरिका के बाद खाड़ी देश कुवैत ने भी डोनाल्ड ट्रंप का अनुसरण करते हुए कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवादियों का प्रवेश रोकने के लिए पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान, इराक और सीरिया के यात्रियों को वीजा जारी करने पर रोक लगा दी है. कुवैत में अधिकारियों ने इन देशों के नागरिकों को पर्यटक, व्यापार और आगन्तुक वीजा जारी करने पर प्रतिबंध लगा दिया है.
कुवैत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए इस आशय की घोषणा की. बयान में कहा गया है कि कुवैत सरकार इन देशों के नागरिकों को पर्यटन, व्यापार और आगंतुक वीजा उपलब्ध नहीं कराएगी. इन पांच देशों के लोग कुवैत में शरण लेने के लिए भी वीजा आवेदन न करें क्योंकि अब यह भी स्वीकार नहीं किया जाएगा.

