Breaking News 

कश्मीर से आतंकियों के सफाये में सेना के मददगार बने मार्कोज़ कमांडो

भारतीय सेना ने इन दिनों कश्मीर घाटी में आतंकियों के खिलाफ सघन अभियान छेड़ रखा है. सेना इस अभियान में अब झेलम नदी में बने टापुओं से इन आतंकियों के सफाये के लिए मरीन कमांडोज़ की भी मदद ले रही है.

नौसेना ने यहां आतंकियों के खात्मे के लिए एक लेफ्टिनेंट कमांडर के नेतृत्व में 30 मरीन कमांडोज़ को वूलर झील में स्थाई रूप से तैनात किया है. वहीं सेना से बचने के लिए झेलम नदी में जा छुपे आतंकियों के खिलाफ चलाए गए अपने हालिया ‘ढूंढ़ो और खत्म करो’ (सर्च एंड डिस्ट्रॉय) अभियान के दौरान सेना ने विशेष मरीन कमांडो दस्ते मार्कोज़ की मदद ली थी.

यह मार्कोज़ टीम कश्मीर में तैनात राष्ट्रीय रायफल्स के अंतर्गत काम कर रही है और इन्हें वूलर झील के पास वतलाब इलाके में तैनात किया गया है. इस टीम उन कमांडोज़ को शामिल किया जाता है, जिन्हें पानी के अंदर (अंडर वाटर) अभियान में महारत होती है.

Related posts

Leave a Comment