कश्मीर में सेना को बड़ी कामयाबी, लश्कर का टॉप कमांडर बशीर लश्करी मार गिराया गया
कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षबलों ने शनिवार सुबह एक मुठभेड़ में लश्कर के टॉप कमांडर बशीर लश्करी समेत दो आतंकियों को मार गिराया है। लश्करी पिछले महीने अचबल में पुलिस दल पर हुए हमले में शामिल था। इस हमले में थाना प्रभारी फिरोज अहमद डार समेत 6 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। आतंकियों ने शहीदों के शवों को भी क्षत-विक्षत कर दिया था और उनके चेहरे बिगाड़ दिए थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस के DGP एस.पी. वैद ने शहीदों को जल्द इंसाफ दिलाने की बात कही थी और घटना के 15 दिन बाद ही सुरक्षाबलों ने लश्करी को ढेर कर दिया।

