Breaking News 

पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रहे अर्जुन

व्यक्ति यदि ठान ले और उसके मन में जन कल्याण की योजना हो तो कमाई के रास्ते स्वत: ही खुलने लगते है। इसकी मिसाल पौली के शंकरपुर निवासी अर्जुन सिंह है। अर्जुन ने करीब 10 एकड़ में 3000 पोपलर के पौधे लगाए हैं। वह आज पेड़ बनकर तैयार हो गए हैं और शानदार मुनाफा देने को तैयार हैं। अर्जुन सिंह के कार्यों को देखने के बाद पड़ोसी गांव में भी लोगों ने पौधरोपण शुरू कर दिया है। अर्जुन सिंह ने बताया कि 2011 में उन्होंने 10 एकड़ में 3000 पोपलर के पौधे लगाए। ताकि इससे धनार्जन हो सके, लेकिन जब वह पेड़ बन गए तो क्षेत्र के लोगों ने सराहना की। इससे मनोबल बढ़ा। उसी दौरान लोगों को पौधे लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति सचेत करता रहा। कई लोगों को निश्शुल्क पौधे भी दिया।

अपने गांव के अलावा पड़ोस के कई गांवों में पौधरोपण देखा जा सकता है। अब लोग सराहना करते हैं तो अच्छा लगता है। उन्होंने बताया कि पेड़ की खरीदारी के लिए ग्राहक भी आने लगे है। एक पौधे को पांच हजार रुपये की कीमत देने को तैयार है। हालांकि पेड़ कटने के बाद पर्यावरण की सुरक्षा प्रभावित होगी। पर इसकी व्यवस्था कर ली है। पेड़ जब कटने की स्थिति में आएंगे उससे पहले ही नए पौधे इनका स्थान ले चुके होंगे। पोपलर की बगिया में होती है

Related posts

Leave a Comment