शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई एमी जैकसन, जाने पूरी खबर
दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे हैं! रजनीकांत की फिल्म ‘2.0’ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ में अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीतने वाली एमी जैकसन के बारे में। दोस्तों, दरअसल एमी मां बनने वाली है। जी हां, दोस्तों एमी मां बनने वाली हैं और इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। अपने इंस्टा अकाउंट पर! उन्होंने अपने इंस्टा पर एक पोस्ट डाला है और अपने फैंस को अपनी प्रेगनेंसी की खबर दी है। जिसमे एमी जैकसन, अपने मंगेतर जॉर्ज के साथ रोमांटिक अंदाज में खड़ी हैं, पीछे सूरज ढल रहा है और इस तस्वीर में उनका बेबी बंप साफ़ देखा जा सकता है।
एमी ने कहा कि मैं लंबे समय से छत पर जाकर जोर-जोर से चिल्लाना चाहती थी लेकिन आज वह दिन आ गया है। मां बनने से ज्यादा बेहतरीन दिन इस दुनिया में कुछ नहीं हो सकता। मैं तुम्हें पहले से ही दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करने लगी हूँ। सबसे ज्यादा ईमानदार और सच्चा वाला प्यार! उन्होंने आगे कहा कि ,”अब हम तुम्हारे आने का और इंतजार नहीं कर पा रहे हैं”।

आपको बताते चले की एमी जैकसन ने अपने बॉयफ्रेंड जॉर्ज के साथ अभी तक शादी नहीं की है। दोनों एक-दूसरे को 2015 से डेट कर रहे हैं और दोनों ने 1 जनवरी 2019 को सगाई भी कर ली थी। सगाई की इनफॉरमेशन देते हुए एमी ने लिखा था कि 1 जनवरी 2019 जीवन में एक नए एडवेंचर की शुरुआत, मैं तुमसे प्यार करती हूं और मुझे दुनिया की सबसे खुशनसीब लड़की बनाने का शुक्रिया!
उस वक्त यह कहा जा रहा था कि यह कपल 2020 तक शादी कर सकता है, पर अभी तक इसकी कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। फिलहाल हम सभी को इंतजार है एमी के बेबी का।
एमी आपको मां बनने की हार्दिक शुभकामनाएं!

Writer, Storyteller, Dreamer

