Breaking News 

एक भी सैनिक भेजे बिना 2000 साल तक भारत का चीन पर रहा ‘सांस्‍कृतिक दबदबा’: राजनाथ सिंह

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत के वैश्विक प्रभाव में इजाफा के लिये पर्यटन के इस्तेमाल पर जोर देते हुए कहा कि भारत करीब 2,000 वर्षों से भी अधिक समय से चीन पर ”सांस्कृतिक रूप से नियंत्रण एवं वर्चस्व” बनाये रखने वाला देश रहा है. देशभर में पर्यटन महोत्सव का आयोजन कर रहे पर्यटन मंत्रालय की ओर से आयोजित ‘पर्यटन पर्व’ के समापन समारोह में उन्‍होंने कहा कि पर्यटन ही भारत को सुपरपावर बना सकता है.

गृह मंत्री ने कहा कि चीनी क्रांति के दौरान पेकिंग विश्वविद्यालय के कुलपति रहे हु शिह ने लिखा है, ”बिना एक भी सैनिक भेजे भारत ने 2,000 वर्ष से भी अधिक समय तक चीन पर सांस्कृतिक रूप से नियंत्रण एवं वर्चस्व बनाये रखा है. यही भारत का प्रभाव है.” राजनाथ सिंह ने कहा, ”अगर चीन पर सांस्कृतिक रूप से नियंत्रण कोई देश करता है तो वह भारत है और इस तथ्य को हू शिह ने स्वीकार किया था.” उन्होंने कहा कि भारत विविधता में एकता वाला देश है और पर्यटन इसे सुपरपावर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

Related posts

Leave a Comment