Breaking News 

कश्मीर पर वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा बोले- जो भी इस देश का नागरिक उससे करेंगे बात

केंद्र सरकार द्वारा कश्मीर में बातचीत की पहल को दोबारा शुरू किया जा रहा है. घाटी में मोदी सरकार की बात पूर्व IB चीफ दिनेश्वर शर्मा रखेंगे. आजतक से बातचीत में दिनेश्वर शर्मा ने कहा कि जो भी इस देश का नागरिक है जो भी स्टेकहोल्डर है, जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर उन सभी से बातचीत की जाएगी.

उन्होंने कहा कि वह जल्दी ही जम्मू कश्मीर जाकर उन लोगों से बातचीत करेंगे. दिनेश्वर शर्मा बोले कि हुर्रियत के नेता भी इस देश के नागरिक हैं, जम्मू कश्मीर के नागरिक हैं इसलिए वह सभी स्टेकहोल्डर से बात करेंगे.

Related posts

Leave a Comment