एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रेBollywood Breaking News Featured Article Knowledge News Social Media Trending 

5 महीने बाद कैंसर से जंग जीत कर भारत वापिस लौटी एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे, एकदम बोल्ड लुक में आई नजर, जरूर देखे तस्वीरें

आज हम बॉलीवुड की उस एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे है, जो पूरे पांच महीने के बाद कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ कर वापिस भारत आई है. जी हां हम यहाँ किसी और की नहीं बल्कि बेहतरीन एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे की बात कर रहे है. जिन्हे कुछ महीने पहले ही हाई ग्रेड का कैंसर हो गया था. ऐसे में वो अपना इलाज करवाने के लिए भारत से बाहर न्यू यॉर्क में गई थी. हालांकि अब उनकी केमियो थेरेपी की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी है और अब वो ठीक हो कर भारत वापिस आ चुकी है. बता दे कि इलाज के बाद एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे अपने बाल जरूर खो चुकी है, लेकिन इस लुक में वो पहले से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है.

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे

गौरतलब है कि हाल ही में एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. जहाँ वो अपने पति गोल्डी बहल के साथ नजर आ रही थी. इसके इलावा उन्होंने काले रंग का ड्रेस पहन रखा था. जिसमे वो काफी खूबसूरत लग रही थी. वैसे इससे पहले भी एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें शेयर कर चुकी है. हालांकि इन तस्वीरो में वो कभी भी कमजोर नहीं दिखी, बल्कि उन्होंने पूरी हिम्मत के साथ इस बीमारी का सामना किया.

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे

देखे एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे की कुछ खास तस्वीरें..

बरहलाल जब एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के फैंस को उनके भारत वापिस आने की खबर मिली, तब उनके फैंस सोनाली का स्वागत करने के लिए खुद मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंच गए. अब जाहिर सी बात है कि कैंसर से जंग जीतना कोई आसान बात नहीं है. मगर सोनाली बेंद्रे ने यह कर दिखाया. अब यूँ तो उनके कैंसर को लेकर ऐसा कहा जा रहा था कि उनका बचना अब मुश्किल है. मगर वो कहते है न कि जिसके सर पर भगवान् का हाथ हो और जिसके पास अपनों का साथ हो उसे कभी कुछ नहीं हो सकता.

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे

वही एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को इस बात से भी कोई ऐतराज नहीं है कि इस बीमारी के कारण उन्हें अपने बाल कटवाने पड़े. यही वजह है कि भारत आने के बाद भी उन्होंने किसी विग का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि वो अपने बाल्ड लुक में ही भारत वापिस आई और लोगो के लिए एक मिसाल बनी. वैसे आप चाहे तो एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे की कुछ खास तस्वीरें यहाँ देख सकते है.

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे

हमें यकीन है कि इन तस्वीरो को देखने के बाद आप भी यह बात समझ जायेंगे कि अगर इंसान चाहे तो वह किसी भी बीमारी से लड़ कर न केवल अपनी जिंदगी जी सकता है बल्कि दुनिया भर के लोगो के लिए एक मिसाल भी कायम कर सकता है.

 

भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

 

 

Related posts

Leave a Comment