Breaking News 

अलग-थलग पड़ा पाकिस्तान पीएम मोदी की कूटनीतिक चाल से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने को कहा था। जिसके बाद भारत ने अपने कूटनीतिक तरीकों से पाकिस्तान को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की। इसका परिणाम अब दिखाई भी दे रहा है। आज पाकिस्तान धीरे-धीरे दुनिया के अन्य देशों से दूर होता जा रहा है। भारत और अमेरीका पहले के मुकाबले काफी करीब आ चुके हैं। भारत की पाकिस्तान को अलग-थलग करने की कोशिशों में चीन भले ही खलल डाल रहा है, लेकिन उसे भी कामयाबी मिलती नहीं दिखाई दे रही है।

भारत के एक पूर्व राजनयिक राजीव डोगरा कहते हैं कि भारत पाकिस्तान को अलग-थलग करे या न करे, पाकिस्तान अपने कारनामों से खुद ही अलग-थलग हो रहा है। उन्होंने कहा कि सच ये है कि सिवाय खाड़ी देशों के सभी बड़ी एयरलाइन कंपनियों की उड़ानें पाकिस्तान को नहीं जातीं। क्रिकेट खेलने वाले देशों की टीमें पाकिस्तान का दौरा नहीं करतीं और अंतरराष्ट्रीय पर्यटक पाकिस्तान नहीं जाते। राजीव डोगरा कहते हैं कि 90 के दशक में पाकिस्तान एक आतंकवादी देश घोषित होते होते बचा था। लेकिन अब एक बार फिर ऐसा माहौल बन रहा है कि दुनिया मजबूर होकर पाकिस्तान को एक आतंकवादी देश घोषित कर दे।

Related posts

Leave a Comment