अफगान कार्यकारणी परिषद प्रमुख अब्दुल्लाह दिल्ली पहुंचे, मोदी-सुषमा से करेंगे मुलाकात
अफगानिस्तान की कार्यकारणी परिषद के प्रमुख डॉक्टर अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह दिल्ली पहुंच गए हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात करेंगे। अब्दुल्लाह की भारत यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाना है।
भारत में अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान, अब्दुल्ला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से दोनों देशों के बीच बहुमुखी द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए बातचीत करेंगे। व्यापार और आपसी सहयोग इस बातचीत में प्रमुख मुद्दे होने की उम्मीद है।
भारत और अफगानिस्तान दोनों ने हमेशा आतंकवादी समूहों को आश्रय देने के लिए पाकिस्तान की निंदा की है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में ‘अफगानिस्तान की स्थिति’ पर हुई बहस के दौरान विदेश मंत्री सलाहाउद्दीन रब्बानी ने कहा था, ‘अफगानिस्तान आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद से लंबे समय से प्रभावित है। अफगानिस्तान को अस्थिर रखने के लिए पड़ोसी राज्यों की भूमिका रही है।
डॉक्टर अब्दुल्लाह अपनी भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात करेंगे।

