Breaking News 

अनंतनाग आतंकी हमले में 7 की मौत, 19 घायल, CM महबूबा ने बुलाई आपात बैठक

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. ये हमला सोमवार रात करीब 8.20 बजे हुआ. हमले में 19 श्रद्धालु जख्मी हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये हमला अनंतनाग के बटेंगू इलाके में हुआ है. इस हमले को लेकर महबूबा मुफ्ती ने अहम बैठक बुलाई है. इससे पहले उन्होंने राज्यपाल एनएन वोहरा, उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह के साथ सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दी.

सभी शवों को हेलिकॉप्टर के एयरलिफ्ट कर के सूरत पहुंचाया जा रहा है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक 2 हमलावर बाइक पर आए थे. मृतकों में पांच महिलाएं शामिल हैं. आतंकी इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयब्बा ने ली है. आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

आतंकी हमले में घायल हुए श्रद्धालुओं से मिलने के लिए जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अस्पताल पहुंचीं थी. महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इस हमले से कश्मीर का सिर शर्म से झुक गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे कायराना हमला करार दिया है. तमाम दलों ने इस हमले की निंदा की है. कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और वीएचपी ने जम्मू बंद का आह्वान किया है.

Related posts

Leave a Comment