Breaking News 

PM मोदी बोले- कायराना हरकतों के आगे नहीं झुकेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में श्रद्धालुओं पर हुए हमले को लेकर दुख जताया है. प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि भारत ऐसे कायराना हमलों के आगे नहीं झुकेगा. प्रधानमंत्री ने मारे गए लोगों के साथ संवेदना जताई है.

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा है कि उन्होंने राज्यपाल और जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री के साथ बात की है. साथ ही उन्होंने सभी तरह के सहयोग और सहायता का वादा किया है.

अमरनाथ श्रदालुओं पर हुए हमले पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सीताराम येचुरी, गुलाम नबी आजाद के साथ तमाम राजनीतिक दलों के लोगों ने शोक जताया है. कांग्रेस ने आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग की है. सियासी लोगों के अलावा फिल्मी सितारों और खिलाड़ियों ने भी ट्वीट कर शोक जताया है.

Related posts

Leave a Comment