जनसंख्या नियंत्रण का अभियान #मैं_भारत_बोल_रहा_हूँ

भारत के सोशल मीडिया में आज राजनीति, बॉलीवुड और क्रिकेट से इतर एक सामाजिक अभियान ‘‘ चल रहा है। राष्ट्रीय ट्रेंड में सबसे ऊपर चलने वाले #मैं_भारत_बोल_रहा_हूँ का उद्देश भारत में जनसंख्या कानून लाना है। इस अभियान द्वारा यह बताया गया कि खाद्य एवं कृषि संगठन के अनुसार भारत में 2009 में 23 करोड़ 10 लाख लोग भुखमरी का सामना कर रहे थे आज भी वही स्थिति है।कृषि भू-भाग का मात्र ढाई प्रतिशत भारत में है, जबकि यहां की आबादी दुनिया की कुल आबादी के सत्रह फीसदी है। जनसंख्या वृद्धि  से लाखों लोग स्वास्थ्य सुविधाओं तथा अच्छी शिक्षा और बेहतर आय के अवसरों से वंचित रह जाते है। आज भारत को युद्ध स्तर पर जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में कदम आगे  बढ़ाने की जरूरत है। देश की खुशहाली के लिए यह जरूरी है कि जनसंख्या की गति धीमी की जाए।

कुछ लोगों ने जनसंख्या की संरचना बदलने वाली स्थिति से भी आगाह किया।

सोशल मीडिया पर इस अभियान को देश के हर जगह और हर वर्ग से समर्थन मिला। प्रख्यात अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने विडियो संदेश भेज कर इस अभियान का समर्थन किया।

प्रसिद्ध महिला पहलवान गीता फोगट और उनके पति द्वारा इस अभियान को समर्थन करने को भी टिवीटर पर लोगों भी सराहा।

कैलाश खेर, सुरेश वाडकर, शान और अंकित तिवारी के इस अभियान के लिए एक  सुंदर गीत भी गाया है, जो नागरिकों को जनसंख्या सम्बन्धी समस्याओं से आगाह करती है।

Related posts

Leave a Comment