एनकाउंटर में मारा गया आतंकवादी जाकिर मूसा
अभी लोकसभा चुनाव 2019 की जीत का जश्न भी नहीं मना और उधर एक आतंकवादी को मार गिराया जाने की खबर भी आ गई। जी हां हम बात कर रहे हैं भारतीय सेना के द्वारा एनकाउंटर में आतंकवादी जाकिर मूसा को मार गिराए जाने की खबर के बारे में। जी हां, कुख्यात आतंकवादी जाकिर मूसा को एनकाउंटर में भारतीय सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।
संयुक्त अभियान में ढेर हुआ जाकिर मूसा –
पुलवामा में सुरक्षाबलों के द्वारा कुख्यात आतंकवादी जाकिर मूसा को मार गिराया गया है। जी हां जाकिर को एनकाउंटर के जरिए मारा गया है, और यह ऑपरेशन उस वक्त हुआ जब गुप्त सूचना के अनुसार भारतीय सुरक्षा बलों ने कश्मीर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस और भारतीय सेना के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सूचना के अनुसार कहा जा रहा था कि कुछ आतंकवादी बातीपोरा के जंगलों में छिपे हुए हैं और जब सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को देखा तो उन्होंने अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया।
उसके बाद सुरक्षाबलों ने बेहतरीन रणनीति बनाते हुए आतंकवादियों को चारों तरफ से घेर लिया और तीन आतंकवादियों को ढेर कर लिया आतंकवादियों के शव की पहचान करते वक्त पता चला कि तीन आतंकवादियों में मारा जाने वाला एक आतंकवादी जाकिर मूसा भी था जिसकी सुरक्षा बलों के द्वारा किए गए एनकाउंटर में मौत हो गई।
सूचना मिली थी कि यह आतंकवादी पिछले कई दिनों से किसी साजिश को अंजाम देने के लिए जंगल में छिपे हुए थे लेकिन सही समय पर खबर मिलने के कारण उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो सके और भारतीय सुरक्षा बलों ने उन्हें घेर कर मौत के घाट उतार दिया। सुरक्षा बलों ने बताया कि पहले जाकिर मूसा ने आत्मसमर्पण करने के लिए गुजारिश की और जब उसे पकड़ने के लिए सुरक्षा बल पास जाने लगे तो उसने अचानक से फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्यवाही में एनकाउंटर के जरिए जाकिर मूसा मारा गया।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

