पुलवामा आतंकी हमले को लेकर बड़ा खुलासा, इस आतंकवादी को पहले से थी जानकारी
जब भी पुलवामा आतंकी हमला शब्द हमारे दिमाग में आता है तो उस घटना की तस्वीर सामने आ जाती है। जब 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था और हमारे 40 जवान शहीद हो गए थे। उसके बाद से लगातार कश्मीर में सेनाएं आतंकवादियों के विरोध में उनका दमन करने के लिए ऑपरेशन चला रही हैं जिनमें कई आतंकवादी मारे गए हैं। ऐसे में यूएई से भारत को 31 मार्च को प्रत्यर्पित किए गए आतंकवादी निसार अहमद ने खुलासा किया है कि उसे पुलवामा मामले के बारे में पहले से जानकारी थी।
निसार अहमद ने बताया कि वह इस हमले में इसलिए शामिल हुआ क्योंकि हमने के मुख्य आरोपी मुदस्सिर खान ने उसे इस हमले में शामिल होने के लिए कहा था और तभी से उसे इस हमले के बारे में जानकारी थी। हमले के बाद एनआईए और अन्य जांच एजेंसियों ने नीचे के लोगों से पूछताछ की। मगर उसे कोई बहुत पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगा था पर अब निसार अहमद तांत्रे के पकड़ जाने से आतंकियों के लिए बुरे दिन शुरू हो गए हैं। निसार अहमद नूर अहमद तांत्रे का भाई है जो की जैश से जुड़ा हुआ था वह फरवरी में यूएई भाग गया था। जिसके बाद उसे 31 मार्च को प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया।
एनआईए के एक सीनियर अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जम्मू कश्मीर में जैश ए मोहम्मद का काफी प्रभाव है और मुदस्सिर खान ने निसार अहमद को एक ऐप के जरिए बातचीत के दौरान बताया था कि वह काफिले पर हमला करने वाला है। यह बात फरवरी के शुरू की है। इसके पहले दिसंबर 2017 में भी निसार ने सीपीएफ कैम पर हमले की योजना बनाई थी। वह जम्मू-कश्मीर में जैश का सीनियर ऑपरेटिव है। हालांकि निसार ने बताया कि पुलवामा आतंकी हमले में उसका किसी भी प्रकार से कोई हाथ नहीं है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



