‘आरआरआर’ फिल्म पहुंची एक हजार करोड़ रूपये के करीब, दर्शक कर खूब पसंदBollywood Breaking News Entertainment Featured Article News 

‘आरआरआर’ फिल्म पहुंची एक हजार करोड़ रूपये के करीब, दर्शक कर रहे खूब पसंद

एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ 1000 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। जहां यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी भी धमाल मचा रही है। बता दें कि मेगा बजट वाली इस फिल्म की रिलीज से पहले ही यह कहा जा रहा था कि यह फिल्म जबरदस्त कमाई करेगी। वहीं, इस बीच फिल्म ‘आरआरआर’ ने अपनी रिलीज के 16 वें दिन ही 1000 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। जहां यह फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली तीसरी फिल्म बन गई है। आपको बता दें कि इससे पहले दो ही फिल्म 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर पाई हैं।

राजामौली की ‘आरआरआर’

राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘आरआरआर’ 25 मार्च के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने शुरुआत से ही जबरदस्त कमाई कर रही थी। फिल्म ने अब तक कुल 1003.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म में आलिया भट्ट् हैं और अजय देवगन का कैमियो रोल है।

आमिर खान की ‘दंगल’

दूसरी फिल्म आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ साल 2016 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 2024 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, यह फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी एवं आमिर खान के अलावा साक्षी तंवर, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, जायरा वसीम और अपारशक्ति खुराना भी शामिल थे।

‘बाहुबली 2’

तीसरी फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने वर्ल्ड वाइड 1810 करोड़ रुपये के करीब पहुंची थी। एसएस राजामौली की ये फिल्म साल 2017 में सिनेमाघरों में आई थी। जहां इस फिल्म में प्रभास लीड रोल में नजर आए थे और राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया और राम्या कृष्णन ने भी अहम रोल अदा किया था।

ये फिल्म भी पहुंची थी एक हजार करोड़ रूपये के करीब

फिल्म ‘दंगल’, ‘बाहुबली 2’ और ‘आरआरआर’ के अलावा किसी फिल्म ने अभी तक 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं किया है। वहीं, सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ (969.06 करोड़ रुपये) और आमिर खान की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ (966.86 करोड़ रुपये) यानि 1000 करोड़ रुपये के पास का कारोबार किया था।

Related posts

Leave a Comment