पृथ्वी शॉ हुए निलंबितCricket Featured Article News Sports Trending 

डोपिंग में शामिल पृथ्वी शॉ हुए निलंबित

पृथ्वी शॉ का नाम तो आप लोगों ने सुना ही होगा क्योंकि वह भारतीय क्रिकेट टीम के एक ऐसे बल्लेबाज रह चुके हैं जिन्होंने अभी तक अपनी बेहतरीन पारी खेलकर टीम में अच्छी जगह भी बनाई थी हालांकि वह विश्वकप की श्रृंखला में नहीं शामिल थे लेकिन कहा जा रहा है कि जिस तरह से उनकी बल्लेबाजी है उस तरीके से वह आने वाले दिनों में टीम इंडिया के लिए बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में उभर कर सामने आएंगे लेकिन डोपिंग में शामिल होने के कारण पृथ्वी शॉ निलंबित हो गए हैं।

क्या है पूरा मामला –

दरअसल डोपिंग में कैसा टर्म है जो क्रिकेट की दुनिया और खेल की दुनिया में प्रयोग किया जाता है। इसके तहत किसी भी खिलाड़ी को किसी भी प्रकार की नशीली दवाओं का सेवन करना सख्त मना रहता है साथ ही साथ अगर वह मैदान में खेलने के लिए जा रहे हैं तो वह किसी भी प्रकार की शक्तिवर्धक दवाओं का प्रयोग नहीं कर सकते हैं और अगर ऐसा करते हुए उन्हें पाया जाता है तो उनके खिलाफ नियमों के तहत कार्यवाही की जाती है और कुछ ऐसा ही मामला हुआ पृथ्वी शॉ के साथ और डोपिंग में शामिल होने के कारण पृथ्वी शॉ निलंबित हो गए हैं।

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज ने भारतीय क्रिकेट टीम पर लगाया गंभीर आरोप

आपको बता दें पृथ्वी शॉ 8 महीने के लिए निलंबित हुए हैं, तब तक वह किसी भी मैच में शामिल नहीं हो सकते ना ही उसमें खेल सकते हैं और यही वजह है कि वह आने वाले दिनों में करीब 8 महीने तक किसी भी मैच में खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे।

सट्टा बाजार में सटोरियों की पहली पसंद बनी भारतीय क्रिकेट टीम

आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ ने कोई भी नशीली या शक्ति वर्धक दवा का प्रयोग नहीं किया था बल्कि उन्होंने अनजाने में एक कफ सिरप का प्रयोग कर लिया था जिसमें वह दवा या पदार्थ पाया जाता है जिसकी वजह से वह डोपिंग का शिकार हो गए और जांच में वह उससे इनफेक्टेड पाए गए और यही वजह है कि बीसीसीआई ने अपने बयान को जारी करते हुए यह जानकारी दी है कि पृथ्वी शॉ निलंबित हो गए हैं।

विश्व कप में आज इंग्लैंड से भिड़ेगी भारतीय क्रिकेट टीम

Related posts

Leave a Comment