S400 रक्षा सौदाBreaking News International Affairs News 

एस 400 रक्षा सौदा को लेकर भारत का अमेरिका को दिया दो टूक जवाब

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर ही भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करते रहते हैं। ट्रंप प्रशासन दुनिया के किसी भी देश के साथ उस सौदे को पसंद नहीं करता जो देश उसकी बातों को दरकिनार किया करता है। कुछ समय पहले इसी तरह की घटना भारत और ईरान के रिश्तो के बीच देखने को मिली। जब ट्रंप सरकार ने भारत पर ईरान से तेल खरीदने का दबाव बनाया। इसी तरह अमेरिका ने भारत पर रूस से किया जाने वाला एस 400 सौदा पर भी अपना अड़ंगा डालने का प्रयास किया।

भारत ने अमेरिका को दिया दो टूक जवाब

दरअसल संयुक्त राज्य अमेरिका भारत पर पिछले कुछ समय से यह कहकर दबाव बना रहा है कि अमेरिका भारत की सभी प्रकार की रक्षा उपकरणों की आवश्यकता को पूरा करने में सक्षम है। मगर भारत और रूस की s-400 डील इस में रुकावट बन रही है इसी बात का जवाब देते हुए भारत के राज्य रक्षा मंत्री श्रीपद नायक ने कहा कि भारत को उसके रक्षा उपकरणों की जरूरत देश के हालात को देखते हुए पड़ती है। भारत किसी के भी दबाव में अपने रक्षा उपकरणों की खरीद के साथ समझौता नहीं करेगा। दरअसल एस 400 लंबी दूरी तक सतह में मार करने वाली एक मिसाइल है। इस मिसाइल सिस्टम को रूस से चीन ने भी 2014 में खरीदा था। जिसके बाद ईर्ष्या के कारण अमेरिका ने चीन से भी रक्षा उपकरणों के सौदे पर बैन लगा दिया है।

पिछले साल तय हुआ था एस 400  रक्षा सौदा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की व्यापक मुलाकात के बाद पिछले साल अक्टूबर में 5 बिलियन राशि में भारत ने रूस के साथ एस 400 रक्षा प्रणाली के सौदे पर अपनी मुहर लगाई थी। दरअसल रूस और अमेरिका के बीच अक्सर ही तनाव चलते रहते हैं। इस कारण अमेरिका ऐसे किसी भी देश को खुली छूट नहीं देता है जो कि उसके दुश्मन देश के करीब नजर आता है।

Summary
एस 400 रक्षा सौदा को लेकर भारत का अमेरिका को दिया दो टूक जवाब
Article Name
एस 400 रक्षा सौदा को लेकर भारत का अमेरिका को दिया दो टूक जवाब
Description
अमेरिका द्वारा रूस से किया जा रहा एस 400 रक्षा सौदा पर बार-बार हस्तक्षेप किए जाने के बाद भारत के रक्षा मंत्री ने अमेरिका को दो टूक सुनाई है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment