बॉलीवुड में जश्नEntertainment News Sports 

पीवी सिंधु की जीत से कुछ इस तरह है बॉलीवुड में जश्न का माहौल

पुरुषों के बाद अब महिलाओं ने भी भारत जैसे पुरुष प्रधान देश में हर क्षेत्र में अपने झंडे गाड़ने शुरू कर दिए हैं। बैडमिंटन में कुछ वर्षों पहले साइना नेहवाल का बोलबाला हुआ करता था। मगर जैसे जैसे साइना नेहवाल का प्रदर्शन फीका हुआ। भारत की एक और बैडमिंटन स्टार उभर कर सामने आईं उसका नाम पीवी सिंधु है।

25 अगस्त को स्विट्जरलैंड के बेसल में खेले जा रहे वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पीवी सिंधु ने इतिहास रच दिया। 24 वर्ष की उम्र में यह पीवी सिंधु का पांचवा वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल था। उनकी जीत के बाद पूरे देश में लोग खुशी मना रहे हैं और सब पीवी सिंधु को बधाइयां दे रहे हैं। उनकी इस कामयाबी से बॉलीवुड में जश्न का माहौल है। कई सुपरस्टार ने पीवी सिंधु को दिल खोलकर बधाइयां दीं।

जीत के बाद बॉलीवुड में जश्न का माहौल

शाहरुख खान

पीवी सिंधु की जीत पर बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान ने उन्हें बधाइयां देते हुए लिखा कि विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीते जाने पर आपको बहुत-बहुत बधाइयां। आपने देश का नाम रोशन करके हम सभी को गौरवान्वित किया है। इसी तरह इतिहास बनाते रहो।

अनुपम खेर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने पीवी सिंधु की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आपको गोल्ड मेडल जीते जाने के लिए बहुत-बहुत बधाइयां। हमें इस तरह जश्न मनाने का मौका देने के लिए धन्यवाद पीवी सिंधु। आपकी यात्रा मंगलमय हो। जय हो, जय हिंद!

आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने भी पीवी सिंधु को जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें गौरवान्वित करने के लिए शुक्रिया। आपके लिए ढेर सारा सम्मान है।

विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी ट्विटर पर पीवी सिंधु को बधाई दी और कहा कि आखिरकार भारत को पहला गोल्ड मिल ही गया। पीवी सिंधु ने क्या भयानक प्रदर्शन किया है!

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी बधाइयां देते हुए कहा कि आइए स्वागत करते हैं नई वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु का। जिन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर हमें प्राउड फील कराया है।

इसी तरह की देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमसे indiaalive.in पर।

 

Summary
पीवी सिंधु की जीत से कुछ इस तरह है बॉलीवुड में जश्न का माहौल
Article Name
पीवी सिंधु की जीत से कुछ इस तरह है बॉलीवुड में जश्न का माहौल
Description
वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में पीवी सिंधु द्वारा गोल्ड मेडल जीते जाने के बाद पूरे बॉलीवुड में जश्न का माहौल दिखाई पड़ रहा है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment