भाजपा और उसके सहयोगी दलFeatured Article News politics Trending 

लोकसभा के चुनाव में भाजपा के निर्वाचित 303 सांसदों में से 131 सांसद पहली बार पहुंचेंगे संसद

लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला। ऐसा बहुमत जो कि दशकों तक याद किया जाएगा। एक बार फिर से देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। भाजपा और उसके सहयोगी दल ने कुल मिलाकर 542 लोकसभा सीटों में से 350 से भी अधिक लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की। जिसमें अकेले भारतीय जनता पार्टी के 303 सांसदों ने चुनाव जीतकर अपने संसद पहुंचने पर मुहर लगाई। भारतीय जनता पार्टी के जीते हुए 303 सांसदों में से 131 सांसद ऐसे हैं जो पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर संसद में पहुंचेंगे। भारतीय जनता पार्टी अकेली एक ऐसी पार्टी के तौर पर सामने आई जिसमें लोकसभा चुनाव में आधे से अधिक सीटें अकेले ही जीत डाली।

इन लोगों ने पहली बार जीता चुनाव

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जीते हुए लोगों में फिल्मी जगत से लेकर खेल जगत तक के सितारे हैं। फिल्मी जगत से बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल, हेमा मालिनी ,हंस राज हंस ने चुनाव जीता तो खेल जगत से पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर ने लोकसभा का चुनाव जीतकर खुद को एक नेता के तौर पर स्थापित किया। मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को हराकर चुनाव जीता।

भाजपा और उसके सहयोगी दल ने 350 से भी ज्यादा सीटें जीतीं। बात अगर उत्तर प्रदेश की करें तो उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों में से 62 लोकसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी की झोली में आईं। जिसमें से 20 सांसद ऐसे निकले जिन्होंने पहली बार चुनाव जीतकर लोकसभा में एंट्री मारी। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी पहली बार लोकसभा में पहुंचने में कामयाबी पाई। इसके अलावा दक्षिण बेंगलुरू से तेजस्वी सूर्या जो कि एक युवा नेता है वह भी लोकसभा में पहुंचने में कामयाब रहे। भोजपुरी अभिनेता रवि किशन गोरखपुर से सपा बसपा के प्रत्याशी राम भुवाल निषाद के खिलाफ सांसद बने। इसके पहले योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से लगातार सांसद थे।

Summary
Article Name
लोकसभा के चुनाव में भाजपा के निर्वाचित 303 सांसदों में से 131 सांसद पहली बार पहुंचेंगे संसद
Description
भाजपा और उसके सहयोगी दल ने मिलकर 350 से भी ज्यादा सीटें जीतीं। पहली बार भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 131 नए सांसद लोकसभा जाएंगे।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment