ममता बनर्जी ने दिया बधाई संदेश
तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव 2019 के विजय पताका लहराने वालों को बधाई संदेश दिया है। हालांकि ममता बनर्जी ने अपने संदेश में सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उन्होंने इशारों इशारों में भारतीय जनता पार्टी को बधाई का संदेश दे दिया है। फिलहाल ममता बनर्जी ने इस बार लोकसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी कि वह महागठबंधन के जरिए केंद्र की सरकार पर काबिज हो जाएं लेकिन उनका यह सपना धरा का धरा रह गया फिलहाल संदेश दिया है। तो चलिए जानते हैं कि ममता बनर्जी ने क्या कहा है ?
ममता बनर्जी ने दिया यह संदेश –
Congratulations to the winners. But all losers are not losers. We have to do a complete review and then we will share our views with you all. Let the counting process be completed fully and the VVPATs matched
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) May 23, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान बंगाल की जो स्थिति देखी गई वह पूरे देश में किसी भी राज्य में नहीं देखी गयी जी हां बंगाल राज्य में हिंसा की ऐसी तमाम तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई जिसे देखने के बाद सभी के रोंगटे खड़े हो गए कि आखिर बंगाल में इस तरीके की गुंडागर्दी किस लिए चल रही है लेकिन शायद ममता बनर्जी को इस बात का अंदाजा था कि अगर इन तरीके की अनैतिक क्रियाओं को बंगाल में नहीं किया जाएगा तो बीजेपी टीएमसी का भी वहां से पत्ता साफ कर सकती है और कुछ ऐसा ही हुआ की बीजेपी अब केंद्र की ओर बढ़ रही है और टीएमसी हार का सामना कर रही है लेकिन इन सबके बीच ममता बनर्जी ने बधाई संदेश दिया है।
आधिकारिक ट्विटर पेज के जरिए ममता बनर्जी ने बधाई संदेश दिया है ममता बनर्जी ने इस संदेश में कहा है कि – “सभी विजेताओं को बधाई, लेकिन सभी हारने वाले, कमजोर नहीं हैं। हम लोगों को एक पूर्ण समीक्षा करनी पड़ेगी जिसके बाद हम अपना नजरिया आपके साथ साझा करेंगे। मतगणना की प्रक्रिया को पूरी होने दीजिए और वीवीपैट की पर्ची का मिलान होने दीजिए।”
फिलहाल ममता बनर्जी के इस बधाई संदेश पर अभी तक किसी भी राजनेता ने टिप्पणी नहीं की है लेकिन कहा जा रहा है कि दीदी ने अभी और भी कई रणनीतियों को छुपा कर रखा है जो चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जग जाहिर किए जाएंगे।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

