जयपुर में मौसम का बदला मिजाज, लोगो के निकले गर्म कपड़ेFeatured Article Knowledge News 

जयपुर में मौसम का बदला मिजाज, लोगो के निकले गर्म कपड़े

मंगलवार के दिन जयपुर में चौमू अनुमंडल क्षेत्र में शाम के समय अचानक मौसम के मिजाज ने लोगों को ठंड का अहसास हो गया। इस दौरान जयपुर शहर में बूंदाबांदी का सिलसिला भी चला। जहां लोग तेज हवाएं से लोग स्तब्ध रह गए।

इन इलाकों में गिरे ओले

जहां अचानक से ठंड का मौसम शुरू होने के कारण अब तक गर्म कपड़े पहनने से परहेज करने वाले लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। अनुमंडल क्षेत्र के सिंगोड, गोविंदगढ़, धोधसर, तिगरिया, निवाना सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में ओले गिरे। जानकारी के अनुसार शाम तक मौसम सुहाना रहा। आसमान में बादल कम रहे लेकिन अचानक मौसम के मिजाज ने लोगों को बारिश का अहसास कराया।

इन फसलों को पहुचा नुकसान

देर शाम तेज हवा के साथ अचानक हुई ओलावृष्टि से खेतों में लगी जौ और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। जहां ओलावृष्टि के साथ गांव समेत आसपास के इलाकों में चने के आकार के ओले गिरने से खेत ओलों की सफेद चादर से ढक गया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण लोगों को समझने का मौका भी नहीं मिला। जिससे खेतों में रखा मलबा हवा के साथ उड़ गया। ओलावृष्टि से खेतों में बोई गई सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा है। खासकर पत्ता गोभी, मटर की फसल को नुकसान हो सकता है।

बूदांबांदी से मौसम हुआ सुहावना

इधर, अचानक मौसम सर्द का रूप ले लिया है। जहां बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना हो गया है। जिससे लोगो को ठंड का एहसास हो रहा है। जहां लोग गर्म कपड़े पहन रहे है। जहां यह बारिश कुछ फसलों के लिए वरदान भी साबित हो सकती है।

 

Related posts

Leave a Comment