कश्मीर पर पाकिस्तान का समर्थन करने उतरा यह मुक्केबाज
भारत द्वारा जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने की सबसे अधिक तकलीफ पाकिस्तान को हुई। जम्मू-कश्मीर कभी भी और किसी भी तरह से पाकिस्तान का हिस्सा नहीं रहा मगर फिर भी पाकिस्तान दुनिया भर में कश्मीर का रोना रो रहा है। भारत की तरफ से भारत के गृह मंत्री और रक्षा मंत्री ने साफ यह स्पष्ट कर दिया है कि जम्मू कश्मीर जब पाकिस्तान का कभी था ही नहीं, तो पाकिस्तान का रोना कैसा! यह पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है। मगर फिर भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब पाकिस्तान इसके लिए खिलाड़ियों के भी सहारे लेने लगा है पाकिस्तानी मूल के मुक्केबाज आमिर खान ने पाक अधिकृत कश्मीर में दौरा किया और जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान का समर्थन किया। इसके पहले पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी शाहिद अफरीदी भी पाक अधिकृत कश्मीर में दौरे की बात कह चुके हैं।
किसी ने नहीं किया पाकिस्तान का समर्थन
आमिर इकबाल खान का जन्म 1986 में पाकिस्तान में हुआ था। मगर अब वह ब्रिटेन में रहकर ब्रिटेन की तरफ से मुख्य बाजी करते हैं। 2004 में उनके द्वारा ब्रिटेन की तरफ से ओलंपिक में रजत पदक जीता गया था। उन्होंने 30 अगस्त को लाइन ऑफ कंट्रोल से कुछ ही किलोमीटर दूर पाक अधिकृत कश्मीर में एक गांव में दौरा किया। इस दौरे का पूरा प्रबंध पाकिस्तानी सेना ने किया। आमिर खान ने इसके लिए पाकिस्तान की सेना का आभार भी जताया।

इससे पहले पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी शाहिद अफरीदी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में दौरे की बात कह चुके हैं। जिसके बाद भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और बीजेपी विधायक गौतम गंभीर ने उनको खूब खरी-खोटी सुनाई थी। पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे पर खुद को आगे लाने के लिए विश्व के सभी देशों के सामने खूब प्रयास किए। मगर विश्व का कोई भी देश पाकिस्तान को सुनने को तैयार नहीं हैं। कोई भी देश भारत के खिलाफ जाकर अपने संबंध घर नहीं खराब करना चाहता।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



