भारतीय क्रिकेट टीमFeatured Article News Sports 

बीसीसीआई ने किया टीम इंडिया के घरेलू सीजन के सभी मैचों का ऐलान

इस समय भारतीय टीम इंग्लैंड में हो रहे हैं आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में व्यस्त है। भारत का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ 5 जून को खेला जाना है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला यह मैच बहुत ही रोमांचक होने वाला है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट टीम के घरेलू सीजन का ऐलान कर दिया है भारत की टीम 2019-20 में किस टीम के साथ कितने मैच खेलेगी। इन सब का ऐलान बीसीसीआई द्वारा किया जा चुका है। इस घरेलू सीजन के दौरान भारत में बांग्लादेश, वेस्ट इंडीज, जिंबॉब्वे, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आकर मैच खेलती हुई नजर आएंगी।

इन टीमों के साथ मैच खेलेगी टीम इंडिया

भारत के घरेलू सीजन की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के साथ होगी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सितंबर और अक्टूबर में तीन टी-20 और तीन टेस्ट मैच खेले जाने हैं। T20 मैच क्रमशः 15 ,18 और 22 सितंबर को खेले जाएंगे जबकि टेस्ट मैच 2 अक्टूबर से शुरू होकर 23 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे।

दक्षिण अफ्रीका के बाद भारतीय टीम बांग्लादेश के साथ मैच खेलेगी। बांग्लादेश जब भारत आएगी तब भारत उसके साथ 3 नवंबर 7 नवंबर और 10 नवंबर को 3 T20 मैच खेलेगी। वही 14 नवंबर और 22 नवंबर से भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैच भी खेले जाने हैं।

बांग्लादेश की टीम के जाने के बाद वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आएगी। वेस्टइंडीज की टीम के साथ भारतीय टीम 6 दिसंबर, 8 दिसंबर और 10 दिसंबर को 3  T20 मैच खेलेगी। वही 15दिसंबर, 18 दिसंबर और 22 दिसंबर को 3 वनडे मैच खेले जाएंगे। इसी के साथ 2019 का अंत भी हो जाएगा।

2019 समाप्त होने के बाद 2020 में भारत सबसे पहले जिंबाब्वे की मेजबानी करेगा और उसके साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। जिंबाब्वे के जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत आएगी और वह भी तीन वनडे मैचों की सीरीज भारत के साथ खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया के जाने के बाद भारत एक बार फिर से अफ्रीका की मेजबानी करेगा और उसके साथ 3 वनडे मैच खेलेगा।

Summary
बीसीसीआई ने किया टीम इंडिया के घरेलू सीजन के सभी मैचों का ऐलान
Article Name
बीसीसीआई ने किया टीम इंडिया के घरेलू सीजन के सभी मैचों का ऐलान
Description
फिलहाल भारतीय टीम विश्व कप 2019 में व्यस्त है मगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने विश्व कप के बाद होने वाले भारत के घरेलू सीरीज की घोषणा कर दी ।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment