लोकसभा अध्यक्ष के लिए इन नेताओं के नामों पर किया जा रहा है विचार
30 मई को देश में दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की सरकार बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साथ सभी विभागों के मंत्रियों ने अपने कार्यों को संभाल लिया है और अब कैबिनेट की बैठकों का सिलसिला जारी है। अब लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के नामों पर विचार किया जा रहा है। इन नेताओं में 8 बार की सांसद रह चुकी मेनका गांधी, 6 बार के सांसद रह चुके राधा मोहन सिंह और वीरेंद्र कुमार सिंह के नाम पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन सब में मेनका गांधी का नाम सबसे आगे है क्योंकि वह इन सब में सबसे अधिक अनुभवी हैं।
इन नेताओं के नाम पर किया जा रहा है विचार
लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं पर विचार किया जा रहा है। इन नेताओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम और एसएस अहलूवालिया पर भी विचार किया जा रहा है। इसके अलावा मेनका गांधी का नाम स्वाभाविक है क्योंकि मेनका गांधी 8 बार सांसद रह चुकी हैं और वह सबसे अनुभवी हैं। इसके अलावा राधा मोहन सिंह के इस रेस में लगे हैं। वह 6 बार के सांसद रह चुके हैं। संगठन में राधा मोहन सिंह की छवि बहुत ही अच्छी है और उनकी पकड़ भी काफी मजबूत है। एसएस अहलूवालिया भी पिछली बार मंत्रिमंडल में संसदीय कार्य राज्य मंत्री थे। ऐसे में विधाई मामलों में उनकी पकड़ अच्छी है।
दर्शन 17 मई लोक सभा की पहली बैठक 17 जून को होनी है और लोकसभा के अध्यक्ष का चुनाव 19 जून को किया जाना है। भाजपा के एक वर्ग का यह भी मानना है कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा अध्यक्ष दक्षिण भारत से चुनकर सबको हैरत में डाल सकती है। जबकि हो सकता है कि लोकसभा के उपाध्यक्ष का पद इस बार बीजू जनता दल के किसी सांसद को मिले।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



