शपथ ग्रहण समारोहBreaking News Featured Article politics 

दूसरी बार शपथ ग्रहण करने से पहले कहां कहां गए नरेंद्र मोदी

30 मई को नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री के रूप में दूसरी बार संविधान की शपथ ग्रहण करेंगे। राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद को शपथ ग्रहण करवाएंगे। नरेंद्र मोदी के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के इस शपथ ग्रहण समारोह में देश विदेश के लगभग 8000 मेहमान शिरकत कर रहे हैं। इन मेहमानों में से बॉलीवुड सितारे राजनेता के अलावा शहीद परिवारों को भी शामिल होने का निमंत्रण भेजा गया है। नरेंद्र मोदी का यह शपथ ग्रहण समारोह बहुत ही भव्य होने वाला है। शपथ ग्रहण करने से पहले नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेई और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा वह शहीदों के लिए बनाए गए शहीद स्मारक पर भी गए।

अटल ,बापू और शहीदों को किया नमन

दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभालने से पहले नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचे। वहां पर महात्मा गांधी बापू की समाधि स्थल पर उन्होंने पुष्प अर्पित किए और उनको नमन किया। इसके बाद मोदी अटल समाधि स्थल पहुंचे। जहां पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को नमन किया और उन पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद नरेंद्र मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे। जहां पर उन्होंने देश की रक्षा करते हुए कुर्बान हो जाने वाले शहीदों को याद किया और उन्हें अपना प्रणाम किया। इस दौरान उनके साथ अमित शाह ,गिरिराज सिंह ,जेपी नड्डा, प्रकाश जावड़ेकर, रविशंकर प्रसाद जैसे अनेक नेता मौजूद रहे।

शाम को होगा शपथ ग्रहण कार्यक्रम

30 मई की शाम को 7:00 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की और उनके मंत्रिपरिषद को शपथ दिलाएंगे। इस दौरान मेहमान के तौर पर वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ साथ विपक्षी दलों के दिग्गज नेता, देश के शीर्ष उद्योगपति, बॉलीवुड सितारे, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और बिम्सटेक देशों के सभी सदस्य शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शपथ ग्रहण समारोह में आने से इनकार कर दिया है।

Summary
दूसरी बार शपथ ग्रहण करने से पहले कहां कहां गए नरेंद्र मोदी
Article Name
दूसरी बार शपथ ग्रहण करने से पहले कहां कहां गए नरेंद्र मोदी
Description
30 मई को शाम को नरेंद्र मोदी का दोबारा शपथ ग्रहण समारोह होगा। ऐसे में शपथ ग्रहण करने से पहले मोदी अटल जी और बापू के समाधि स्थल पर गए।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment