सोमवार के दिन करें भगवान शिव की उपासना, मनोकामना होगी पूरी, जानियें
हिंदू धर्म की बात करें तो यहां सोमवार के दिन भगवान शिव का दिन होता है। बता दें कि इस दिन खासकर अगर आप भगवान शिव की उपासना करते हैं। तो यकीन मानियें आपको सारे काम सफल होंगे आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी। यह भी लोग मानते है कि तंत्र-मंत्र से संबंधित कार्यों के लिए भी ये दिन यानि सोमवार खास होता है।
ताकि ना हो कोई गलती
इस दिन अगर आप भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं। तो आपको इस बात का ये ध्यान रखना है कि आपसे कोई गलती ना हो जाए। वरना आपको उसका नुकसान झेलना पड़ सकता है। तो ऐसे में आइए आज हम आपको शिव पुराण के अनुसार कुछ ऐसे उपाय जानेंगे कि जिससे आप तमाम समस्याओं से निजात पा सकते है।
ये है उपाय
अगर आप अपने दुश्मनों से परेशान हो चुके हैं तो आपको इस दिन गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक करें, इससे आपके सारे दुश्मन नष्ट हो जाएंगें। वहीं, अगर आप बिजनेस बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो आपको इस दिन भगवान शिव के मंदिर में जाकर रंगोली बनाएं। इससे आपके जीवन में खुशहाली बनीं रहेगी आपके सारे बिगड़े काम धीरे-धीरे समाप्त होेने लगेंगे।
जलाएं सरसों के तेल का दीपक
अगर आपके जीवन में कोई पारिवारिक समस्या है, तो उसके निवारण के लिए आपको शिव मंदिर में जाकर सरसों का तेल का दीपक जलाना चाहिए। बता दें कि जिनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है, उनको भगवान शिव के मंदिर में जाकर सूखा नारियल चढ़ाएं घी के दीपक से भगवान शिव की आरती करें. जिससे आपकी समस्या धीरे-धीरे सही होने लगती है।

