वाराणसी में गंगा नदी में पलटी नाव, इतने यात्रियों को बाहर निकाला गया सुरक्षित
वाराणसी में शनिवार के दिन अहिल्याबाई घाट के सामने एक हादसे की खबर सामने आई है। जहां यात्रियों से भरी नाव सुबह सवेरे अचानक गंगा नदी में डूब गई। जहां यह हादसा होने से गंगा में नाव डूबने से मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय नाविकों के साथ पुलिस और बचाव टीम करीब 30 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार इस घटना में दो लोगों की हालात गम्भीर है, जिन्हें कबीर चौरा अस्पताल भेजा गया है। जिसका इलाज किया जा रहा है।
यात्री थे केरल के रहने वाले
बता दें कि सभी यात्री दक्षिण भारत के केरल के रहने वाले हैं। इस हादसे के बाद नाविक फरार हो गया। एक शख्स ने बताया कि नाव वाले ने केरल से आए 30 से ज्यादा यात्रियों को नाव में बैठा लिया। जिसके थोड़ी देर बाद नाव में पानी भर गया। इस दौरान नाव पलट गई, जिसके बाद नाव चालक फरार हो गया।
नहीं दी थी जैकेट
वहीं वाराणसी, दशाश्वमेध एसीपी अवधेश पांडेय ने बताया कि श्रद्धालुओं को लेकर नाव दर्शन पूजा के लिए निकली, नाव में बैठे यात्रियों की संख्या 30 से अधिक थी। नाव वाले ने यात्रियों को लाइफ जैकेट नहीं दी थी। इस दौरान नाव में पानी भरने लगा। जिससे लोग घबरा गए। जहां यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया है।


