उत्तर भारत समेंत इन इलाकों में ठंड में पकड़ने लगी रफ्तार, पढ़ियेFeatured Article News Trending 

उत्तर भारत समेंत इन इलाकों में ठंड में पकड़ने लगी रफ्तार, पढ़िये

उत्तर भारत की बात करें तो यहां का मौसम तेजी से इस समय करवट ले रहा है। बता दें कि दिल्ली-यूपी से लेकर उत्तराखंड समेत उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट और देखी जाएगी। हालांकि, उत्तर भारत के राज्यों में रात के समय नमी के साथ मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन देश के कुछ राज्यों में आज भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में अब कोहरे की शुरुआत हो चुकी है। पहाड़ों पर बर्फबारी से शीतलहर चल रही है। जिससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है।

इनता बना रहेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार देखा जाए तो दिल्ली में आज (सोमवार), 28 नवंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है। इसके साथ ही अगले दो दिन में सुबह के वक्त आसमान में धुंध बढ़ सकती है जबकि पूरे दिन आसमान साफ रहेगा।

बेहद खराब है प्रदूषण का स्तर

वहीं, प्रदूषण की बात की जाए तो दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब कैटेगरी में है। जिससे स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। राष्ट्रीय राजधानी में बीते दिन यानी रविवार के दिन औसम वायु गुणवत्ता सूचकांक 328 रह सकता है। जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। जिससे वातावरण भी प्रदूषित रहता है।

यहां भी रहेगा मौसम शुष्क

वहीं, बात करें अगर उत्तर प्रदेश की तो यहां मौसम भी शुष्क रहने वाला है। राजधानी लखनऊ की बात की जाए तो मौसम में तब्दीली के आसार कम हैं। हालांकि, आने वाले दिनों में यहां लगातार तापमान में गिरावट हो सकती है. सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। नोएडा की बात करें तो आज यहां का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जहां सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है।

 

Related posts

Leave a Comment