केन्द्रीय मंत्रिमंडलFeatured Article News politics 

नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में इस बार 6 महिलाओं को मिली जगह

30 मई 2019 को नरेंद्र मोदी को दूसरी बार राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री के पद की शपथ दिलवाई। इस तरह नरेंद्र मोदी दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद पर बैठे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनका मंत्रिमंडल भी शपथ ग्रहण करने पहुंचा। प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण करके दूसरी बार देश की जिम्मेदारी को संभाला। 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद जब बीजेपी के मंत्रिमंडल का गठन हुआ था। उस समय भारतीय जनता पार्टी की सरकार में 10 महिलाओं को मंत्रिमंडल में जगह मिली थी। मगर इस बार महिलाओं की संख्या लगभग आधी हो गई है और इस बार मंत्रिमंडल में केवल 6 महिलाओं को ही जगह मिली।

6 महिलाओं को मिली मंत्रिमंडल में जगह

गुरुवार को प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के कुल 57 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया। इसमें से 24 मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया। इनमें 6 महिलाएं भी हैं। इन 6 महिलाओं में तीन को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया गया जबकि 3 को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया। निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी और हरसिमरत कौर को केंद्रीय कैबिनेट में जगह दी गई। वही साध्वी निरंजन ज्योति, रेणुका सिंह सारूता और देबाश्री श्री चौधरी को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया। इस बार अनुप्रिया पटेल मेनका गांधी सुषमा स्वराज नजमा हेपतुल्ला को मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं बनाया गया।

सुषमा स्वराज इस बार स्वास्थ्य कारणों से मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हो पाई। वहीं लोकसभा चुनाव होने से पहले ही उमा भारती ने चुनाव न लड़ने का ऐलान किया था। पिछली बार नरेंद्र मोदी की सरकार में 10 महिलाओं को कैबिनेट में जगह दी गई थी। इनमें से 6 महिलाएं केंद्रीय कैबिनेट में शामिल थीं। जिनमें सुषमा स्वराज, स्मृति ईरानी ,मेनका गांधी, उमा भारती ,हरसिमरत कौर और नजमा हेपतुल्ला को जगह दी गई थी। मगर इस बार मोदी के कैबिनेट में महिलाओं की संख्या लगभग आधी कर दी गई है। निर्मला सीतारमण को मंत्रिमंडल में परिवर्तन के दौरान 2017 में रक्षा मंत्री का पद दिया गया था।

Summary
नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में इस बार 6 महिलाओं को मिली जगह
Article Name
नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में इस बार 6 महिलाओं को मिली जगह
Description
गुरुवार 30 मई को राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल को शपथ दिलवाई। इस बार मंत्रिमंडल में 6 महिलाओं को भी शामिल किया गया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment