उर्वशी रौतेलाEntertainment 

शबाना आजमी पर ट्वीट कर ट्रोल हो गई उर्वशी रौतेला, लोग सुना रहे खरी-खरी

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी के ट्वीट को कॉपी करने पर ट्रोल किया जा रहा है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर शनिवार दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में अभिनेत्री शबाना आजमी घायल हो गई थीं। इस पर उर्वशी ने ट्वीट किया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की लेकिन उनका ट्वीट ठीक वैसा ही था, जैसे पीएम मोदी ने किया। दरअसल उन्होने ट्विटर पर लिखा, शबाना आजमी के एक्सीडेंट की खबर परेशान करने वाली है, मैं उनके जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना करती हूं, उर्वशी ने ये ट्वीट अंग्रेजी में किया था।

ट्रोलर्स के निशाने पर उर्वशी रौतेला

उर्वशी इस ट्वीट के बाद ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई, लोग उन्हें ट्रोल करने लगे, दरअसल लोगों का कहना था कि ये तो Ctrl C + Ctrl V है, आपको बता दें कि ये असल में कंप्यूटर की भाषा है, इस शब्दावली का इस्तेमाल कॉपी पेस्ट यानी नकल करने के लिये किया जाता है।

क्या था मोदी का ट्वीट

पीएम मोदी ने 18 जनवरी की रात को शबाना आजमी के लिए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, ”सड़क दुर्घटना में शबाना आजमी के घायल होने की खबर दुखद है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” उर्वशी ने भी ठीक यही ट्वीट किया. लोगों ने उर्वशी पर पीएम के ट्वीट को चोरी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें फटकार लगाई। एक यूजर ने लिखा, “आपने मिस्टर मोदी के ट्वीट की नकल क्यों की? आप इसे रीट्वीट भी कर सकते थे। ”

उर्वशी रौतेला

लंदन में कैब ड्राइवर ने की ऐसी हरकत की डर गईं सोनम कपूर, कहा- बुरी तरह हिल गई

शबाना आजमी की हालत स्थिर

महाराष्ट्र के रायगढ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर शनिवार को एक्ट्रेस शबाना आजमी घायल हो गई थी, उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, साथ ही डॉक्टर उन पर निगरानी रखे हुए हैं, पुलिस ने बताया कि ये हादसा मुंबई से 60 किमी दूर खालापुर में तब हुआ, जब पुणे जा रही शबाना की कार ट्रक से भिड़ गई, जावेद अख्तर ने शुक्रवार को ही अपना 75वां जन्मदिन मनाया था। अब शबाना आजमी की हालत सुधार बताया जा रहा है। शबाना को मुंबई में शिफ्ट करने के बाद अब उनके घरवालों के साथ साथ बॉलीवुड की कई हस्तियां उनके मिलने पहुंची, जिसमें अनिल कपूर, तब्बू, अनिल अंबानी का नाम शामिल है।

Related posts

Leave a Comment